आज शनिवार को नहाए खाए के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुवात हो गई। दुमका जिला के तमाम छठ घाट के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। कल खरना है, उसके पूर्व आज शनिवार को शाम 7 बजे तक दुमका का खूंटा बांध छठ घाट छठ व्रतियों के लिए सज धज कर तैयार हो गया। छठ पूजा समिति द्वारा यहां आकर्षक लाइटिंग की गई है, जिसे देखने अभी से ही शहरवासी पहुंचने लगे है।