बहराइच: कोतवाली देहात इलाके मे चोरी कर रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
कोतवाली देहात इलाके में पुलिस ने चोरी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्त पेशकार को चोरी करते समय गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।