नूह: उत्तराखंड के हर्षिल आर्मी कैंप के पास बादल फटने से गांव कुर्थला का जवान बाढ़ में लापता
वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 12 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता जवान के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। माता पिता का आरोप है कि जब से उनका बेटा लापता हुआ है तब से उनके घर सांत्वना देने ना तो कोई नेता आया है और ना ही जिला प्रशासन का कोई अधिकारी।