मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत तरमा में रविवार को दोपहर करीब 1बजे सामाजिक संस्था उमरी उम्मीद किरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में संत रविदास जयंती समारोह व समाज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, बाराबंकी की जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनंद ने कहा, कि संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने संत रविदास को दूरदर्शी और महान समाज सुधारक बताया।