पाटी: पाटी में जनजाति गौरव यात्रा का स्वागत, जपं अध्यक्ष सस्ते ने कहा- भाजपा सरकार ने आदिवासी नायकों को दिलाया सम्मान
Pati, Barwani | Nov 14, 2025 जनजाति गौरव यात्रा शुक्रवार को बड़वानी विधानसभा के पाटी क्षेत्र में पहुंची। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही इस यात्रा का शुभारंभ विकास खंड के ग्राम डोंगरगांव गांव से हुआ। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा गंधावल, पलवट,वलन गांवों से होती हुई दोपहर में पाटी पहुंची।