कन्नौज: कन्नौज शहर में सुबह से शनि मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव होते हैं प्रसन्न
कन्नौज शहर में शनिवार को सुबह से ही शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। शनिदेव मंदिर में भक्त दीपक जलाकर उर्द की दाल के साथ काले तीन चढ़ा रहे थे। भक्तों का मानना है कि शनिवार को उर्द की काली दाल और काले तिल के साथ शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाकर रखने से शनिदेव प्रसन्न होते है और अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते है।