दरभंगा: लहेरियासराय में भाकपा माले के जिला सम्मेलन में पार्टी को मजबूत करने की बनी योजना
भाकपा(माले) का 13 वाँ जिला सम्मेलन शनिवार से कामरेड विनोद मिश्रा स्मृति भवन में जारी हैं। सम्मेलन में पूरे जिला से 400 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे है। लगातार बहस चल जारी है काम काज कि समीक्षा हों रही है। दूसरा दिन सम्मेलन के अवसर पर रविवार को दोपहर 3.30 बजे आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले सदस्यों ने कई बातों की चर्चा की।