जानकारी रविवार शाम 7 बजे मिली शाहाबाद घाटी में बाइक सवारों पर पैंथर के हमले के प्रयास के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में दो जगह संकेतक चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं। ये बोर्ड पिंडसिल मोड और दिन देवरी बाईपास पर लगाए गए हैं। इससे लोगों को चेतावनी मिल सकेगी और वे सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। वन विभाग ने यह कदम क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट और हमले की घटनाओं के बाद उठाया है।