उदयपुर धरमजयगढ़: नहरपाली फाटक के पास कोयला लोड ट्रेलर ने रेलवे फाटक को मारी टक्कर, ट्रैक पर फंसा वाहन, रेल यातायात ठप
आपको बता दे कि नहरपाली रायगढ़ खरसिया रेल खंड के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया,जब कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक से जा टकराया।एक कोयला लोड ट्रेलर ने नहरपाली स्थित रेलवे फाटक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे फाटक का बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया।