बिजौलिया के बृजपुरा गांव की गोचर भूमि पर प्रस्तावित खनन के विरोध में ग्रामीणों ने आज मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने खनिज विभाग पर बिना पूर्व सूचना और ग्रामसभा की सहमति के गोचर भूमि को ऑनलाइन नीलामी के लिए शामिल करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित ऑप्शन प्लान में कई खसरा नंबरों