भगवानपुर: कालेवाला गांव में एक ग्रामीण ने खेत से पेड़ काटने का आरोप लगाया, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
रुड़की के भगवानपुर थाना पुलिस को अलावलपुर गांव निवासी भोपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके खेत कालेवाला गांव के जंगल में है। आरोप है कि बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने उनके खेत में खड़े पेड़ काट लिए है। साथ ही चोरों का पिकअप वाहन खेत में ही फस गया है। जिस कारण चोर पिकअप वाहन को खेत में छोड़कर फरार हो गए है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।