बीना: कृषि उपज मंडी स्थित अनाज व्यापारी की दुकान में हुई चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
Bina, Sagar | Jul 27, 2025 कृषि उपज मंडी में व्यापारी सत्यम राय की दुकान है। जहां पर वह सुबह 11:00 दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के हाल देख दंग रह गए। उन्होंने चेक किया तो दुकान के पीछे की दीवार टूटी हुई थी और अलमारी खुली पड़ी थी। जिसमें व्यापारी के हजारों रुपए रखे हुए थे जो चोरी हो गए।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना केद हो गई। जिसमें चोरी करते हुए चोर को देखा जा सकता है।