बीना: ग्राम कुरुवा के पास कुत्तों के काटने से चीतल की मौत, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Jul 26, 2025 डायल 100 नंबर को सूचना मिली थी कि ग्राम कुरुवा के पास कुत्तों ने चीतल पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 100 नंबर स्टाफ एवं गौ सेवा समिति सदस्य पहुंच गए। लेकिन तब तक शीतल मृत हो चुका था। जिसको वन विभाग के सुपुर्द किया गया। वन विभाग अधिकारी ने बतायाकी वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद मृतक चीतल का पोस्टमार्टम कराया है।