बीना: खिमलासा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Jul 26, 2025 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत खिमलासा रेलवे फाटक के पास रेल पर ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार शनिवार की दरमियानी की रात में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से शव को सिविल अस्पताल पहुंचा। पुलिस में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।