मधुपुर की ऐतिहासिक फागो नदी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। कभी सालोंभर कल-कल करती जलधारा के लिए पहचान रखने वाली यह नदी अब सूखने के कगार पर पहुंच गई है स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार नदी के आसपास लगातार अवैध बालू उठाव ने इसके प्राकृतिक प्रवाह को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।