सोनकच्छ: सोनकच्छ बाईपास पर सामान से भरा ट्राला पलटा, चालक और गाय घायल, लगभग 5 घंटे मार्ग रहा अवरुद्ध
Sonkatch, Dewas | Sep 14, 2025 रविवार को सुबह करीब 10 बजे इंदौर भोपाल हाईवे सोनकच्छ बायपास पर बर्फ फेक्ट्री के समीप इंदौर से भोपाल की और जा रहा ट्राला गाय को बचाने में असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना में एक गाय व वाहन चालक घायल हो गऐ। जानकारी अनुसार परच्यून भर कर जा रहा था ट्राला तभी एक गाय को बचाने में अचानक असंतुलित होकर पलट गया। घायल क़ो अस्पताल पहुँचाया वंही गाय का भी उपचार किया गया।