करौं प्रखंड के आलमपुर आंगनबाड़ी केंद्र का चापाकल लगातार दो वर्षों से खराब पड़ा है। इसकी मरम्मत के लिए कोई सहायक उपलब्ध नहीं है। इस कारण बच्चों को समय पर पीने का पानी नहीं मिल पाता और रसोइये को दूर से पानी लाना पड़ता है। सेविका अनीता मुर्मू ने रविवार दोपहर 1 बजे बताया कि विभाग को कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद चापाकल ठीक नहीं हुआ है।