शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि यू.पी. ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि महिलाओं की भागीदारी को भी नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि मेले में आयोजित ‘डांडिया नाइट’ विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और सांस्कृतिक एकता को सशक्त बनाना रहा।