महाराजगंज: सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक
मंगलवार को 2 बजे सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने आज स्वास्थ्य कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी फील्ड सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि समय पर सत्रों की मॉनिटरिंग करें और स्वयं फील्ड में उपस्थित रहें। अनुपस्थिति पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सुपरवाइजरों को ड्यू लिस्ट के बारे में जानकारी दिया।