कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में जॉब देने के नाम पर महिला से हुई लूट, तहरीर में लूट की घटना की पुष्टि नहीं
डीसीपी पूर्वी ने मंगलवार 10बजे बताया कि,लगभग 3:30 बजे श्याम नगर थाना क्षेत्र चकेरी स्थित एक होटल में महिला के साथ संदिग्ध घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला को OLX पर जॉब के नाम पर बुलाया गया था, जहाँ आरोपी द्वारा बेहोश कर आभूषण ले जाने की बात बताई गई है।