खंडवा: पोखरकला में पागल सियार का हमला, महिला बुरी तरह घायल, ग्रामीणों ने बचाया, क्षेत्र में हड़कंप
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छैगांवमाखन थानाक्षेत्र के ग्राम पोखरकला में रविवार सुबह पागल सियार के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े छह बजे रुक्मिणीबाई (उम्र लगभग पैंतीस वर्ष), पति तुलसीराम सुबह रोज़ की तरह गांव से सटे अपने बाड़े में पहुंचीं थीं। तभी अचानक पागल सियार ने उन पर हमला कर दिया।