विदिशा नगर: खाटूश्याम मंदिर स्थापना के 7वें वर्ष में धार्मिक आयोजन, रविवार शाम निकाली गई निशान यात्रा, रथ पर सवार थे बाबा
वैशालीविहार कॉलोनी स्थित श्रीखाटूश्याम बाबा के मंदिर की स्थापना के सातवी वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को शहर मे निशान यात्रा चितांमणि गणेश मंदिर, डंडापुरा से प्रारंभ होकर सागर रोड खाटूश्याम मंदिर तक पहुंची।आयोजको ने बताया यात्रा डंडापुरा से होते हुए बड़ा बाजार, निकासा रोड, सावरकर पथ, कांच मंदिर, ओवरब्रिज, बजरिया होते रामलीला मैदान पर संपन्न हुई।