जिले के बिसलवास सोनीगरा निवासी कारूलाल सेन और उनकी पत्नी की 12 नवंबर को जीरण के फोफलिया में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी, जिससे उनके बच्चे अनाथ हो गए। इस दुखद घटना के बाद बच्चों के भविष्य और शिक्षा के लिए सेन समाज और सेन युवा संगठन ने मानवता की मिसाल पेश की। समाज के सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए त्वरित रूप से ₹1 लाख 1 हज़ार की राशि एकत्रित की।