मऊ: कर्वी के चकमाली के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कर्वी के चकमाली के पास बीते शनिवार की शाम 7 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक अभय पुत्र शिवसखा घायल हो गया। अभय बेड़ी पुलिया से बाइक से अपने घर विकास नगर जा रहा था, तभी चकमाली के पास चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वही अभय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल अभय ने आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे घटना की जानकारी दी है।