बिक्रमगंज: विक्रमगंज में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, 'प्रवेश से प्रगति तक' पर हुई चर्चा
बिक्रमगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय घुसियां कलां में बुधवार को 11 बजे अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय अभिभावक साथ-साथ” रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मो. शमशाद अली ने अभिभावकों से संवाद करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने बात हुई।