बाली: आमलिया टोल नाके पर बदमाशों ने लाठियों, स्टिक और लोहे की सरियों से की तोड़फोड़, जान बचाकर भागे टोल कर्मी
नाणा थाना क्षेत्र स्टेट हाइवे 62 पर स्तिथ आमलिया टोल पर देर शाम 6 बजे के करीब दो थार एक शिफ्ट सहित 6 गाड़ियों में सवार होकर व 7 से 8 बदमाशो ने आकर हॉकी,लाठियों स्टिक सरियों से ताबड़तोड़ टोल कर्मियों पर हमला कर दिया टोल केबिन व सर्वर रूम पर तोड़फोड़ की तोड़फोड़ में मॉनिटर,प्रिंटर,कांच व कैमरे तोड़ दिए व टोल कलेक्शन राशि लूट कर ले गए ।