पीलीभीत: धनाराघाट शारदा नदी पर बने अस्थायी पेंटून पुल से बसों का आवागमन शुरू
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के धनाराघाट में शारदा नदी पर बने अस्थायी पेंटून पुल से बसों का आवागमन भी शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से पुल के जरिए भारी वाहनों के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग की अनुमति के बाद अब बसों का संचालन प्रारंभ होने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।