मंदिर-दरगाह की प्रबंधक समिति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहारनपुर पहुंचकर नगर विधायक राजीव गुंबर से मंगलवार शाम 4:00 बजे मुलाकात की और मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। श्रद्धालुओं ने नगर विधायक को बताया कि यह ऐतिहासिक मंदिर-दरगाह सदियों से सनातन परंपरा, धार्मिक सौहार्द और सामाजिक सेवा का केंद्र रहा है।