फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महतपुर तिजासिंह में खंबे से बांधकर युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महतपुर तिजासिंह में एक युवक को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इस पूरे मामले में फरीदपुर थाना पुलिस ने सोमवार समय लगभग रात के 11:30 बजे मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पांच नामजद व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।