बरवाला: पिंजौर बाजार में मेन रोड पर ट्रक खराब होने से जाम, लोग परेशान
पिंजौर के बाजार में मेन रोड पर ट्रक खराब होने से शुक्रवार को सुबह के समय में जाम की स्थिति पैदा हो गई। शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे जानकारी देते हुए स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि रात के समय में एक ट्रक खराब हो गया था जो सड़क के बीच खड़ा था जिसके कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना स्कूल जाने वाले बच्चों को करना पड़ा।