रामपुर: ग्राम दुर्गनगला में बैंक के कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या, ज़िला अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Apr 18, 2025 शुक्रवार रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्गनगला निवासी हबीब पेशे से किसान था। उसने बच्चों की पढ़ाई के लिए एक बैंक से लोन लिया था। लेकिन वह मंहगाई के दौर में बैंक की किश्ते जमा नहीं कर पा रहा था। लोगों का कहना है कि बैंक से लगातार नोटिस आने के कारण वह परेशान था। किसान ने परेशान होकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान मौत हो गई।