रामपुर: महिला थाने में पुलिस ने पारिवारिक विवाद का कराया सौहार्दपूर्ण समाधान
Rampur, Rampur | Apr 18, 2025 शुक्रवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार महिला थाने पर जनपद रामपुर निवासी एक महिला द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। शिकायत में उन्होंने अपने पति पर वैवाहिक विवाद का आरोप लगाया था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई।