मैनपुरी: बिछवा पुलिस और SOG टीम ने 60 लाख रुपये की 300 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बिछवा पुलिस और SOG टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम राजू उर्फ सत्येंद्र पुत्र ओमकार सिंह निवासी किला बजरिया मोहल्ला बागबान थाना कोतवाली है। जिसके ऊपर मध्य प्रदेश के जिला भिंड से ₹5000 व ग्वालियर से ₹3000 का इनाम घोषित है। दूसरा अभियुक्त नितिन बाबू है।