कनाड़िया: नगर निगम के डंपर ने 6 साल की बच्ची को कुचला, महापौर ने जताया दुख, परिवार को दी मदद
इंदौर में एक बार फिर से नगर निगम की गाडी से बड़ा हादसा हो गया और 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी जान गंवाना पड़ी,ये हादसा आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मुसाखेड़ी चौराहे पर हुआ जहां पर 6 साल की निहारिका नाम की एक बच्ची अपनी साईकिल से गुजर रही थी तभी नगर निगम का डम्पर वहा से गुजरा और बच्ची कोअपनी चपेट में ले लिया,हादसे के दौरान बच्चि की मौके पर ही मौत हो गई।