जमालपुर क्षेत्र के श्रीमती देवकली इंटर कालेज जमालपुर में आयोजित माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अदलहाट क्षेत्र 234 अंक प्राप्त कर ओवरआल चैंपियन बना। वहीं जरगो क्षेत्र 222 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहा। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने ओवर आल चैंपियन अदलहाट क्षेत्र को विजयी घोषित किया।