तहसील क्षेत्र के ग्राम जाडोल स्थित गौशाला में मृत गोवंशों को देख गौ रक्षक भड़क गए। वहीं गौ रक्षों ने जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। गुरुवार को गौ रक्षक अमित ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ जाडोल स्थित गौशाला गए थे। जहां मृत गोवंशों के पड़े होने पर गौ रक्षों ने गुस्सा जाहिर किया। वहीं जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की है।