मधेपुरा के सिंहेश्वर में रविवार को एक माह तक चलने वाले ऐतिहासिक महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में आध्यात्मिक उल्लास देखते ही बन रहा था। नौ नवकन्याओं द्वारा फीता काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया।