आरोन: आरोन में पशु चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप, उपचार न मिलने से गायों की मौत, लोगों में नाराज़गी
आरोन तहसील क्षेत्र में बेसहारा गायों की बीमारी और घायल होने पर उपचार के अभाव में मौत हो रही है। 14 जनवरी को जनसेवा टीम आरोन के मिथुन शर्मा ने तस्वीरें जारी कर आरोन पशु चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। चिकित्सकों की ड्यूटी पर ना आने और सूचना पर पशु उपचार न करने का गंभीर आरोप है। लोगों ने गायों की मौत पर कड़ी नाराजगी जताई, कार्यवाही की मांग की है।