सुपौल: कचरे की दुर्गंध से परेशान वार्ड 6 के लोगों ने सुपौल-सिंघेश्वर मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन
Supaul, Supaul | Feb 3, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 में लंबे समय से जमा कचरे और उससे फैल रही दुर्गंध से परेशान स्थानीय लोगों का सब्र मंगलवार को टूट गया। मंगलवार के सुबह करीब 8 बजे आक्रोशित लोगों ने सुपौल–सिंघेश्वर मुख्य मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सड़क जाम के कारण यात्रियों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों