प्रयागराज स्वरूप रानी नेहरू (SRN) चिकित्सालय में अव्यवस्था लगातार बनी हुई है। यहां आने वाले गंभीर मरीज और उनके तीमारदार खामियों के चलते बेहाल हैं। अस्पताल की लिफ्ट लंबे समय से खराब है। मंगलवार को लगभग 12:00 बजे एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग लिफ्ट खराब हो जाने के कारण सीढ़ियों से अपने मरीज को ले जाते दिख रहे हैं ।