मिलक: दुआवट गांव के वर्तमान प्रधान और एक अन्य के खिलाफ गांव के आर्मी जवान ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर DM से की शिकायत
Milak, Rampur | Oct 24, 2024 मिलक तहसील के दुआवट गांव मे एक आर्मी जवान ने गांव के ही वर्तमान प्रधान एवं एक अन्य के खिलाफ डीएम के यहां सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में शिकायत की है। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे जिलाधिकारी के कार्यालय में गांव के ही एक आर्मी जवान ने आकर अपने गाँव के वर्तमान प्रधान व एक अन्य के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।