मिलक: लोहा पट्टी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात जीप चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
Milak, Rampur | Oct 20, 2024 लोहा पट्टी गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात जीप चालक ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल साइकिल सवार जिला अस्पताल में भर्ती है घटना रविवार रात्रि 10:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा जहां पर उपचार चल रहा है, जीप चालक फरार ।