गोड्डा: टियोडीह के समीप साइकिल सवार किशोर की बाइक की टक्कर से हुई मौत, शव सदर अस्पताल पहुंचा
Godda, Godda | Apr 25, 2025 शुक्रवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के टियोडीह के समीप बाइक के धक्के से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई। मृतक का नाम रमण मुर्मू था जिसकी उम्र 10 साल थी वो सरकंडा का रहने वाला था। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गयी थी। शनिवार सुबह ही पोस्टमार्टम हो पाएगा। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।