कालकाजी: दिल्ली के कालकाजी में चुनाव प्रचार के दौरान रमेश बिधूड़ी ने कहा, 'मुझे मोदी जी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भेजा है'
राजधानी दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने अपने संबोधन के दौरान शुक्रवार को कहा कि मैं 10 साल एमपी था लेकिन अब मुझे पार्टी ने और मोदी जी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भेजा है दिल्ली के लोगों का विकास करने के लिए भेजा है कालकाजी में कई समस्याएं हैं जिनको मैं समझता हूं चुनाव जीतने के बाद सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।