सरधना: आजाद नगर मोहल्ले में महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में घायल की पुत्र वधू सहित 2 अन्य को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
सरधना नगर के अशोक स्तंभ मार्केट के निकट मोहल्ला आजाद नगर में 12 तारीख को घर में घुसकर महिला को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया जिसमें घायल महिला की पुत्रवधू तथा उसका भाई और भाई के दोस्त को गिरफ्तार किया है घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है संपत्ति बंटवारे को लेकर घटना करने की बात सामने आ रही है