फलवा गांव में क्न्यजीव के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। गत रात्रि को एक मकान के बाड़े में बंधी दो बकरियों को जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भय फैल गया। पीड़ित चंपालाल पुत्र रूपा मकवाना ने बताया कि रात के समय किसी अज्ञात जंगली जानवर ने घर के बाड़े में प्रवेश कर दो बकरियों को मार डाला।