हरदोई: हरदोई में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया, कहा- हम संविधान को मानने वाले हैं
Hardoi, Hardoi | Dec 7, 2025 हरदोई में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देखिए, हम लोग संविधान को मानने वाले हैं। संविधान के अनुसार ही देश चलता है, प्रदेश चलता है।अखिलेश यादव को समझना चाहिए कि वह संविधान को कितना मानते हैं। जो लोग संविधान को मानते नहीं, वे ही कथित तौर पर संविधान की बातें करते हुए जनता को भ्रमित करते रहे हैं।