मुक्ति निकेतन कटोरिया में बुधवार शाम को 42वें स्थापना दिवस पर संकल्प सभा आयोजित किया गया। शाम करीब 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम में सामाजिक अभियान के 41 वर्ष पूर्ण होने एवं 42वें वर्ष में प्रवेश होने को लेकर सचिव सहित संस्था परिवार के सदस्यों द्वारा 42 दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मौके पर संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गयी।