मेड़ता: मेड़ता सिटी का डंपिंग यार्ड गायों के लिए बना संकट, खुले में पड़ा प्लास्टिक खा रही लावारिस गोवंश
Merta, Nagaur | Jan 18, 2026 मेड़ता सिटी का डंपिग यार्ड लावारिस गायों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सातलावास रोड़ पर बने डंपिग यार्ड में प्लास्टिक की थैलियां खुली पड़ी है और गोवंश सेवन कर रहे हैं। गोवंश को बचाने के लिए स्थानीय नौजवानों ने रविवार दोपहर करीब एक बजे वीडियो जारी कर नगरपालिका से व्यवस्था सुधारने की अपील की है।