पतरातू: रामगढ़ समाहरणालय में उप विकास आयुक्त ने सामाजिक सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की
रामगढ़ समाहरणालय में उप विकास आयुक्त श्री आशिष अग्रवाल ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की,इस दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री शंकर प्रसाद के द्वारा उप विकास आयुक्त को रामगढ़ जिले में केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी दी गई।